[ad_1]

हल्द्वानी, 01 मार्च (हि.स.)। हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को कार्यकत्रियों ने बुद्धपार्क में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष हेमा लोहनी ने बताया कि संगठन को सरकार ने 2 मार्च को वार्ता का आश्वासन दिया है। जब तक सरकार के साथ मांगों पर सफल वार्ता नहीं हो जाती, तब तक पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/वीरेन्द्र