[ad_1]

आपके आस-पास ऐसे परिवार है, तो उन तक इस योजना की जानकारी पहुंचाए
दंतेवाड़ा, 01 मार्च (हि.स.)। शिक्षा के अधिकार की धारा 12 के तहत दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत संचालित निजी स्कूलों के प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीट, बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) परिवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अनाथ, दिव्यांग, एचआईवी पॉजिटिव तथा मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए आरक्षित रखी गयी है। जिसमें सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 01 मार्च से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन हेतु वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है।
इस संबंध में लोगों से अपील किया गया है कि यदि आपके आस-पास ऐसे परिवार है, तो उन तक इस योजना की जानकारी पहुंचाए, ताकि उनको इस योजना का लाभ मिल सकें। प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन हेतु सम्बन्धित दस्तावेज जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जिस वर्ग में आते हैं उससे संबंधित प्रमाण पत्र कैसे बीपीएल सर्वे सूची या जाति प्रमाण पत्र या मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य रहेंगे। शिक्षा के अधिकार धारा 12 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इंडस एक्शन के हेल्पलाइन नंबर 011-411-32689 में मिस कॉल किया जा सकता है।
आनलाइन आवेदन के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 01 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक छात्र पंजीयन (आवेदन), सत्यापन 01 मार्च से 15 अप्रैल 2024 तक नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच,18 अप्रैल से 17 मई 2024 तक लॉटरी एवं आवंटन, प्रक्रिया एवं स्कूल दाखिला प्रक्रिया, 01 जून से 30 जून 2024 तक होगा। द्वितीय चरण में नवीन स्कूल पंजीयन (आवेदन) 15 जून से 30 जून 2024, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 15 जून से 30 जून 2024, छात्र पंजीयन (आवेदन) 01 जुलाई से 08 जुलाई 2024, नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जाँच, 09 जुलाई से 15 जुलाई 2024 लॉटरी एवं आवंटन, स्कूल दाखिला प्रक्रिया 17 जुलाई से 20 जुलाई 2024, तक होगा इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उक्त विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे