[ad_1]

लखनऊ, 01 मार्च (हि.स.)। चौधरी आसिफ अली मेमोरियल प्राइज मनी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में मेरठ के आल राउंडर हर्ष त्यागी ने अच्छी बल्लेबाजी करने के साथ ही दो विकेट भी झटके।
लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट गवांकर 247 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज शिवम पांडेय ने पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाये। वहीं अंश यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 89 बाल पर 102 रन बनाये और अंत तक क्रीज पर जमे रहे, जबकि करन सिंह ने 47 रन का योगदान दिया। मेरठ की टीम ने मात्र चार विकेट गवांकर 252 रन बना लिये और मैच को छह विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज यशु प्रधान ने 77 बाल पर 91 रन बनाये। वहीं हर्ष त्यागी ने सात चौका और एक छक्का की मदद से 84 बाल पर 87 रन बनाये। वहीं अंकुर मलिक 22 रन बनाये, जबकि सुनील कुमार ने 39 रन का योगदान दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/पदुम नारायण