[ad_1]

खूंटी, 29 फ़रवरी (हि.स.)। आगामी लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा के नेतृत्व में आइओसीएल खूंटी के परिसर में मतदाता जागरुकता स्टीकर कैंपेन चलाया गया। इसके लिए सभी कर्मियों को जागरूक मतदाता बन अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान इपिक दिखाने पर कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सम्मानित किया।
मतदाता जागरुकता के दौरान बताया गया कि स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण के लिए भयमुक्त होकर मतदान करें। लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत देश के प्रत्येक वयस्क नागरिक को वोट देने का अधिकार है। संविधान द्वारा प्रदत सभी अधिकारों में यह सबसे बड़ा अधिकार है। मतदान एकमात्र ऐसा साधन है, जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है। मौके पर उपायुक्त द्वारा लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल