[ad_1]

– दक्षिण कामरूप के छयगांव के ओगुरी में बुधवार को हुई थी मनोज की हत्या
कामरूप (असम), 29 फरवरी (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिलांतर्गत छयगांव के ओगुरी में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपित समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
छयगांव के खरखरी नदी में अर्धनग्न अवस्था में बिहदिया के सुपारी व्यापारी मनोज ठाकुरिया का शव बुधवार को मिला था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने मनोज की हत्या किये जाने का संदेह व्यक्त किया था।इस मामले में कार्रवाई करते हुए छायगांव थाने के थानाध्यक्ष उज्जल कुमार दास ने त्वरित जांच पड़ताल के बाद 24 घंटे में हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार रुपये के लेन-देन को लेकर मनोज की हत्या के लिए उसके करीबी राजू मराक (38) ने मनोज की हत्या करने का सटाइकाना के राकसम मराक (19) और तारापारा के बुरम संगमा (19) को निर्देश दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा करने के लिए पुलिस की प्रशंसा की है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/ अरविंद/सुनील