Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 29 मार्च (हि.स.)। संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपित शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने गुरुवार कहा, मुझे इस बात से खुशी है कि अब चीजें सही दिशा में हो रही हैं।
गवर्नर ने इस बारे में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। इस बारे में उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी की खबर फिलहाल संतोषजनक है। उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों पर हमले के 55 दिन बाद, पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के समय और स्थान पर चुप्पी साधे हुए हैं। शाहजहां के फरार रहने को लेकर राज्य प्रशासन काफी समय से दबाव में था। संदेशखाली में स्थानीय लोगों द्वारा उसे उत्तर 24 परगना जिले और उसके आसपास देखे जाने का दावा किया गया था। राज्य की पुलिस पर उसे संरक्षण देने का आरोप भी लगाया गया था। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा