[ad_1]

राजगढ़, 29 फरवरी(हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के जूना ब्यावरा में रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने लहरचा थाना कालीपीठ निवासी पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित व घर से भगा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गुरुवार को आरोपितों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, जूना ब्यावरा निवासी 23 वर्षीय अर्पिता गोस्वामी ने बताया कि पति अशोक पुत्र नारायण पुरी, सास मांगीबाई, ननद पिस्तीबाई और ससुर नारायण पुरी दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए घर से भगा दिया,जिसके चलते मायके जूनाब्यावरा में रहने को मजबूर हूं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश