Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जलपाईगुड़ी, 27 फरवरी (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक अंतर्गत बेलाकोबा के शिकारपुर हाट के नाले से मंगलवार सुबह दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम विश्वनाथ बसाक (53) है। वह शिकारपुर ग्राम पंचायत के बसाक पाड़ा इलाके का रहने वाला थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार विश्वनाथ रविवार को शिकारपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत मुर्गिभिटा इलाके में रसोइया का काम करने गया था। रात हो जाने पर भी विश्वनाथ घर नहीं लौटा। बाद में सोमवार को बेलाकोबा चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई। वहीं, आज शिकारपुर हाट में एक नाले से विश्वनाथ का शव बरामद हुआ। परिवार का आरोप है कि विश्वनाथ बसाक की हत्या कर नाले में फेंक दिया गया है। बेलाकोबा चौकी की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन