Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बिहारशरीफ, 27 फरवरी (हि.स)। नालंदा आरक्षी अधीक्षक अशोक मिश्रा ने चंडी थाना में पदास्थापित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिन चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया हैद्ध उनमें एक पीएसआई, एक एसआई, एक हवलदार और एक पुलिस जवान शामिल है।
जानकारी के अनुसार पीएसआई अजीत कुमार गुप्ता, एसआई अमित कुमार, हवलदार शशिकांत कुमार और पुलिस जवान सोनू कुमार सस्पेंडेड बताए जाते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त चारो पुलिसकर्मियों ने परवलपुर थाना अंतर्गत शंकरडीह निवासी दो शराबी को पकड़ा था तथा काफी मारपीट की थी।बाद में उक्त दोनों व्यक्ति से अच्छी खासी रकम वसूल कर उसे छोड़ दिया था। उक्त कारनामों की शिकायत नालन्दा एस पी अशोक मिश्रा तक पहुंचने पर एस पी नालन्दा ने जाँच बैठाया था,जिसमे शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाया और चारो पुलिसकर्मियों पर कार्यवाई की गई ।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद /चंदा