[ad_1]

जींद, 27 फ़रवरी (हि.स.)। सीआईए स्टाफ पुलिस नरवाना ने जींद में एचएसएससी ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा दे महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान नरवाना में रह रहे गांव सुदकैन कलां निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओमी के रूप में हुई है।
रोहतक जिले की एक महिला ने 22 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी लगभग सात आठ माह पहले ओमप्रकाश से जान-पहचान हुई थी। उसने बताया था कि उसकी अधिकारियां से अच्छी जान-पहचान है। वह ग्रुप डी में नौकरी लगवा देगा। जिसके चलते वह ओमप्रकाश के झांसे में आ गई। 21 फरवरी को ओमप्रकाश उसे गाड़ी में नरवाना के निकट गांव डूमरखां कलां के निकट ले गया। जहां आरोपित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी नरवाना अमित कुमार ने सीआईए पुलिस को इसकी जांच सौंपी। सीआईए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित ओमप्रकाश को नरवाना के नेहरु पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव