[ad_1]




– घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पीड़ित पक्ष ने लगाया छेड़खानी का आरोप
झांसी,26 फरवरी (हि.स.)। बबीना थाना क्षेत्र के बाल्मीक कालोनी में युवती पर फब्तियां कसने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। एक दूसरे के ऊपर जमकर लाठी डंडे चले। यहां तक कि युवती की भी पिटाई की गई। उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही एक पक्ष ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है।
बबीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाल्मीक कालोनी निवासी युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों द्वारा उसके साथ आए दिन गाली गलौज की जाती है। जिसका परिवार के लोगों द्वारा विरोध किया गया। उक्त दबंग किस्म के लोग तेजाब फेंकने की भी धमकी देते हैं। जिसको लेकर बीते रोज दबंगों द्वारा घर के बाहर आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी गई। उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता के भाई की तहरीर पर बबीना थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया।
गौरतलब है कि बीती 15 फरवरी को शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में भी अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी गई थी। जिसका खुलासा बीते रोज एसपी द्वारा किया गया था। जबकि शासन की मंशा के अनुरूप महिला अपराधों को बड़ी गंभीरता के साथ लिए जाने के निर्देश हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित