Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बांकुड़ा, 25 फरवरी (हि.स.)। संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार के विरोध में रविवार दोपहर महिला मोर्चा की तरफ से बांकुड़ा शहर में विरोध मार्च निकाला गया। जूते और झाड़ू से लैस महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रैली में जिला महिला नेता मोनिका दत्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीलरुद्र मंडल एवं विधायक निलाद्री दाना शामिल हुए। रैली से उन्होंने शेख शाहजहां की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि मां-बहनों पर अत्याचार के बावजूद पुलिस ने उसे क्यों नहीं गिरफ्तार किया ? वास्तव में, पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही है, बंगाल की जनता इसका सही जबाव देगी। हिन्दुस्थान समाचार /गंगा