Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 24 फ़रवरी (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन नाहन में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिला सिरमौर के सभी ब्लॉकों के अग्रणी संगठनो के अध्यक्ष एवम महासचिवों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता आनन्द परमार जिलाअध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवम दिग्विजय मल्होत्रा समन्वयक लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी व अजय सोलंकी विधायक नाहन विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
दिग्विजय मल्होत्रा ने आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 हेतु सभी सदस्यों का। मार्गदर्शन किया व संगठन की विभिन्न पर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवम कार्यकर्ताओ से फीडबैक लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील