[ad_1]

होजाई (असम), 06 जनवरी (हि.स.)। होजाई जिला के दक्षिण विद्यानगर में लगी भीषण आग में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग कार्तिक मंडल नामक शख्स के गोदाम में आज तड़के लगी।
आग में गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गया। गोदाम में रखी हुई करीब सात लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]
Source link