Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहे मनोहर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल मिश्र ने कहा की स्व. जोशी संसदीय परंपराओं और मूल्यों में आस्था रखने वाले राजनीतिज्ञ थे। सार्वजनिक जीवन में आम जन के विकास के लिए किए उनके कार्य सदा याद किए जाएंगे। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोशी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप