[ad_1]

वाराणसी,05 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाई और उनके योगदान को स्मरण किया। सिगरा गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन का जिक्र हो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद ना किया जाए, ऐसा नहीं हो सकता। कल्याण सिंह ने बाबरी विध्वंस मामले में अपनी कुर्सी गंवा दी थी। लेकिन उन्हें इस बात का रत्ती भर भी अफसोस नहीं था। राम जन्मभूमि आंदोलन के चरम पर पहुंचने के बीच सन 1991 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो वह मुख्यमंत्री बने। कल्याण सिंह ने भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए पदयात्रा से लेकर रथयात्रा तक की जिम्मेदारी संभाली।
विद्यासागर राय ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी है। इसीलिए बाबूजी (कल्याण सिंह) का जन्मदिन इस बार ऐतिहासिक कहा जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन मधुकर चित्रांश ने किया। इसमें अभिषेक मिश्रा, अशोक कुमार, कुसुम पटेल, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, अजय प्रताप सिंह, जगन्नाथ ओझा, रतन सिंह मौर्य, गोपाल जी गुप्ता, डॉ रचना अग्रवाल, बृजेश चौरसिया, किशन कन्नौजिया, प्रज्ञा पांडेय आदि ने भागीदारी की।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/मोहित
[ad_2]
Source link