[ad_1]

लखनऊ, 22 फरवरी (हि.स.)। एम.एल. मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्लेज विलो क्रिकेट एकेडमी ने मेगा ट्रेंड क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हरा दिया। इस मैच में वात्सल्य श्रीवास्तव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 16 रन देकर पांच विकेट झटके।
मेगा ट्रेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट गवांकर 147 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज आदित्य सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। वहीं राज यादव ने छह चौका और एक छक्का की मदद से सर्वाधिक 55 रन बनाये। मो. फरीज बगर ने 41 रन का योगदान दिया। वहीं ब्लेज विलो के गेंदबाज वात्सल्य श्रीवास्तव ने छह ओवर में एक ओवर मेडेन डालते हुए 16 रन देकर पांच विकेट झटक लिये। ब्लेज विलो की टीम ने मात्र एक विकेट गवांकर 149 रन बना लिये और मैच को नौ विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज मोहित यादव ने 13 चौका और दो छक्का की मदद से 52 बाल पर 86 रन बनाये। वहीं अजीम खाने 39 रन का योगदान दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र/बृजनंदन