Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मोरीगांव (असम), 22 फरवरी (हि.स.)। मोरीगांव सदर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान चलाते हुए दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
मोरीगांव पुलिस ने आज बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात चलाये गये अभियान के दौरान दो बाइकों (एएए-02एएफ-1783 और एएस-01ईबी-6493) के जरिए की जा रही ड्रग्स की तस्करी को पुलिस ने टीम ने विफल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों ड्रग्स तस्करों की पहचान सहाबुल हुसैन और साइदुल इस्लाम के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो साबुनदानी के जरिए की जा रही ड्रग्स की तस्करी करते समय दिघलबारी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जारी रखे हुए है।
हिन्दुस्थान समाचार/किशोर /श्रीप्रकाश/अरविंद