Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। जल जीवन मिशन पर एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला शुक्रवार सुबह 9 बजे झालाना डूंगरी स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी होंगे।
शासन सचिव पीएचईडी डॉ. समित शर्मा ने बताया कि जल जीवन मिशन जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की सफलता, इसके उद्देश्यों की प्राप्ति एवं विभिन्न घटकों की प्रगति के लिए विभागीय अधिकारियों का क्षमता संवर्धन जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। एक दिवसीय इस कार्यशाला में प्रदेश भर से आए अभियंताओं के साथ जल जीवन मिशन के लक्ष्य निर्धारित अवधि में पूरे करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में एमडी जल जीवन मिशन बचनेश अग्रवाल, पीएचडी के मुख्य अभियंता से लेकर सहायक अभियंता स्तर के अधिकारी तथा रसायनज्ञ एवं भूजल विभाग के अभियंता शामिल होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर