Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया शिक्षकों को सम्मानित
भोपाल, 21 फरवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शिक्षा का किसी भी राष्ट्र के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। माँ के बाद किसी भी व्यक्ति के जीवन में शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान होता है। शिक्षकों का सम्मान देश का सम्मान है।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल बुधवार को ज्योतिर्मय सम्मान-2024 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को उप मुख्यमंत्री शुक्ल और राज्य मंत्री पटेल ने सम्मानित किया।
संस्कारविहीन शिक्षा बिना महक के फूल के समान
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह आवश्यक है कि शिक्षा में गुणवत्ता के साथ संस्कारों का समावेश हो। संस्कार के बिना शिक्षा बिना महक के फूल के समान है। संस्कारवान शिक्षा से समाज का कल्याण होता है, देश सशक्त होता है। आज यह आवश्यक है कि युवा व्यक्तिगत सफलता के साथ सामाजिक सरोकार में भी आगे आएं।
राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि देश के नवनिर्माण में सभी शिक्षक अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश