Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शमशेरगंज, 21 फरवरी (हि.स.)। मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत शमशेरगंज के नमोचचंद इलाके से एक आम के बगीचे बुधवार को ताजा बमों से भरी बाल्टी बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची शमशेरगंज थाने की पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और बम निरोधी दस्ते को सूचना दी गई।
उल्लेखनीय है कि मुर्शिदाबाद जिले में में बम बरामद होना कोई नई बात नहीं है। पिछले सोमवार (19 फरवरी) को डोमकल रानीनगर में एक बम बरामद हुआ था। फिर मंगलवार को रेजीनगर में कृषि भूमि से एक बम बरामद किया गया। पिछले जनवरी में मुर्शिदाबाद के रानीनगर थाने के राजापुर पंचायत के सीमावर्ती बिचपाड़ा इलाके में बमों से भरी प्लास्टिक की बाल्टी बरामद की गई थी। इससे पहले मुर्शिदाबाद के रानीनगर पुलिस स्टेशन की सीमा से लगे बमनाबाद पश्चिम बिचपाड़ा इलाके में एक शादी वाले घर में बम विस्फोट होने से सात लोग घायल हो गए थे। गत चार जनवरी को मुर्शिदाबाद के रेजीनगर थाने के नाजिरपुर हाई स्कूल इलाके में एक घर के पीछे से ताजा सॉकेट बम बरामद किए गए थे। बमों की बरामदगी की घटनाओं से मुर्शिदाबाद जिले के लोगों में दहशत है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय /गंगा