Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 19 फरवरी (हि.स.)। लोखंडवाला इलाके में स्थित आकाशदीप बिल्डिंग में सोमवार को सुबह अचानक आग लगने से खलबली मच गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुलिस के अनुसार लोखंडवाला इलाके में स्थित आकाशदीप में अचानक आग लगने से लोग घबरा गए लेकिन बिल्डिंग के निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर आग बुझा रही है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। इस घटना में अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत