Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]






गोरखपुर, 18 फरवरी (हि.स.)। गुलरिया थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को ऑनलाइन जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद मृत्युंजय की हत्या हो गई थी। इसके बाद परिवारीजनों ने शंका के आधार पर संतोष सहित छह के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी वैसे-वैसे घटना की सच्चाई का पता चलता गया और अंततः अखिलेश निषाद के ऊपर पुलिस के जांच की सुई रुक गयी। रविवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और नामजद छह आरोपित बच गये।
जांच को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ चौरीचौरा नितिन तनेजा काफी सक्रिय हो गये। संजीदगी से दिशा निर्देश देते रहे और उसी के अनुरूप जांच आगे बढ़ती रही। जैसे-जैसे जांच का दायरा आगे बढ़ा वैसे-वैसे स्थिति स्पष्ट होती गयी। हत्यारा अखिलेश निषाद गिरफ्तार कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि चार साल पूर्व अखिलेश यादव के पिता को मृत्युंजय सिंह ने बेइज्जत किया था। इसका बदला लेने के लिए अखिलेश निषाद ने मृत्युंजय सिंह को मौत के घाट उतार दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. आमोदकांत /राजेश