Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 16 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को विधानसभा में संदेशखाली घटना के पीछे आरएसएस का समर्थन होने की बात कही थी। इस पर शुक्रवार को अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कोई नकारात्मक ताकत नहीं है बल्कि यह एक सकारात्मक शक्ति है। पूरे भारत में, पूरी दुनिया में इसके 12 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। आरएसएस के जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं है, जिसने देश के लिए इतना कुछ किया हो।
आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी को स्वयं खारिज करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वह एक मार्च से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘मैं एक तारीख से प्रचार करूंगा। मैं चुनाव प्रचार में अंत तक रहूंगा।
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय / गंगा/प्रभात