[ad_1]

सहरसा,14 फरवरी (हि.स.)। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की ओर से वर्ष 2024-2025 का बिहार के लिए 2 लाख 78 हजार 425 करोड़ रुपये का बजट पेश किए जाने पर भाजपा के जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने कहा 2006 में एनडीए सरकार द्वारा पेश पहले बजट का एनडीए ने अपनी आकार 27 हजार करोड़ था।जो आज के दिन मे बिहार का बजट 22 लाख 78 हजार 425 करोड़ रुपये का हो गया ।भाजपा गठबंधन ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए उसे 2.78 लाख करोड़ पहुंचा दिया। निश्चित ही 10% से ज्यादा की विकास दर को पाने में यह बजट सफल होगा।
भाजपा जिला मंत्री ने कहा कि इस बजट मे 700 करोड़ की राशि स्टूडेंड क्रेडिट कार्ड के लिए दी गई है।साथ ही बिहार के 94 लाख परिवार जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं।उन्हें दो लाख रुपये अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। स्वरोजगार के ज़रिए लोगों को समृद्ध करने पर काम किया जाएगा।दिव्यांग जनों को 4% शैक्षणिक आरक्षण भी दिया गया है।शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा सामाजिक विकास पर फोकस किया गया है।अनुसूचित जाति जनजाति समुदाय के बच्चों के ख्वाब पूरे हो रहे हैं। बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है। खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा मेडल लाएं इस पर काम हो रहा है।
भाजपा जिला मंत्री ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि एनडीए की वर्तमान सरकार विकास के मुद्दे पर काम कर रही है।यह काम आगे भी जारी रहेगा। बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा