Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 14 फ़रवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के सन्देशखली (वसीरहाट ) में हिन्दू महिलाओं के साथ हो रहें जबरन बलात्कार और अत्याचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को जयपुर के छोटी चौपड़ पर ममता बनर्जी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी पूजा कपिल मिश्रा ने कहा बंगाल में आए दिन हिन्दू महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहें हैं, घरों से उनके पति के सामने उनकी पत्नियों को उठा लिया जाता है, टीएमसी के गुंडे हिन्दू महिलाओं पर अत्याचार कर रहें हैं, उनके साथ बलात्कार कर रहें हैं। जबरन बंधक बनाकर उनका शोषण किया जाता है। लेकिन ममता सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती हैं। जब भाजपा महिला मोर्चा इन महिलाओं की आवाज उठाती है तब ममता सरकार उन महिलाओं को जबरन जेल में डाल देती है। इन सबके विरोध में राष्ट्रीय महिला मोर्चा के आव्हान पर सम्पूर्ण देश के राज्यों की राजधानी में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा जयश्री गर्ग, शिखा बैध, कंचन सोरल, मीना बनर्जी, अनुराधा माहेश्वरी और पूनम तिलक सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल रहीं।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर