Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,14 फरवरी (हि.स.)। पालघर जिले के मनोर इलाके में मछली पकड़ रहे एक युवक का शार्क ने पैर काट लिया। जिसमे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। वैत्राना नदी में एक विशालकाय शार्क मछली पाई गई। 32 वर्षीय व्यक्ति विक्की गोवारी भी दोपहर के आसपास नदी में मछली पकड़ने गया था। लेकिन उसी वक्त 200 किलो से ज्यादा वजनी एक विशालकाय मछली ने उन पर हमला कर दिया और उनका पैर काट लिया।
यह घटना इलाके में हवा की तरह फैल गई और इलाके के नागरिक घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस युवक के पैर का एक हिस्सा मछली ने खा लिया और गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए दादरा नगर के विनोबा भावे अस्पताल भेजा गया।
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया है कि इस युवक की हालत गंभीर है।समुद्र में बाढ़ आ गई थी और बाढ़ के पानी के साथ यह विशालकाय मछली नदी तल में आ गई है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद शाम को स्थानीय लोगों ने इस मरी हुई मछली को नदी तल से बाहर निकाला गया।
हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र