[ad_1]




मुरादाबाद, 04 जनवरी (हि.स.)। थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय कोर्ट के आदेश पर एक महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में उसके देवर सहित आठ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के स्योहारा रोड पर स्थित एक गांव निवासी एक महिला ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि 10 नवम्बर 2023 को वह घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर, उसके परिवार के कई लोग और चार अज्ञात लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसके घर के अंदर घुस आए। उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसके साथ अश्लील हरकतें की। उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। शिकायत पर जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो महिला ने 156/3 के तहत न्यायालय में वाद दर्ज किया था। इसके बाद न्यायालय ने थाना ठाकुरद्वारा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/दीपक/दिलीप
[ad_2]
Source link