Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भागलपुर, 13 फरवरी (हि.स.)। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में चल रहे जिला क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को खेले गए मैच में टीएनबी शिवपूनम क्रिकेट क्लब ने ओल्ड पैंथर क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित कर दिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में टॉस जीतकर ओल्ड पैंथर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड पैंथर क्रिकेट कल्ब ने 27 ओवर में 10 विकेट खोकर 104 रन बनाए। ओल्ड पैंथर क्रिकेट कल्ब की ओर से राहुल ने 21 रनों की पारी खेली। चंदन ने 17 एवं सौरव ने 15 रनों की पारी खेली। टीएनबी शिवपूनम क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में राजेश भारती एवं राकेश काजू ने क्रमशः 3-3 विकेट लिया। राहुल ने 2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीएनबी शिवपूनम क्रिकेट क्लब ने 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक 86 रन बना लिए।
टीएनबी शिवपूनम कल्ब की ओर से बल्लेबाजी में राजेश भारती ने सर्वाधिक 53 रनों की नाबाद पारी खेली। सुभम ने 38 एवं रितेश ने 05 रनों का योगदान दिया। ओल्ड पैंथर क्रिकेट कल्ब की ओर से गेंदबाजी में बाबू साहेब ने 2 विकेट लिया। अमित एवं रिकी ने क्रमशः 1-1 विकेट लिया। आज के मैच के अंपायर शिवनारायण सिंह और सुभम कुमार थे। स्कोरर आदित्य थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा