Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धुबड़ी (असम), 13 फरवरी (हि.स.)। धुबड़ी जिला के गोलकगंज में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की छापेमारी में सोने के 20 बिस्कुट बरामद किये गये हैं। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि सोना भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती भोगडांगा गांव निवासी सोनाउल्लाह सिकदार नामक व्यक्ति के पास से बरामद किया गया है।
सूत्रों ने बताया है कि सोनाउल्लाह ई-रिक्शा लेकर भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती नालिया से गौरीपुर जा रहा था। पुलिस ने गोलकगंज नदी पर बने कनूरी-गोलकगंज पुल पर छापा मारा। अभियान के दौरान पुलिस ने गोलकगंज पुलिस ने सोना के बिस्किट के साथ उसे पकड़ लिया। सोने की अनुमानित बाजार कीमत 1.5 करोड़ रुपये आंकी गयी है। पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से गहन पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद