Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
12_116.jpg)
पलवल, 13 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गदपुरी गांव के निकट तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मारने का मामला मंगलवार को सामने आया है। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हुई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। गदपुरी थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि फरीदाबाद के गाजीपुर निवासी धनेश्वर ने दी शिकायत में कहा है कि उसका 19 वर्षीय भाई अनूप शादियों में डीजे चलाने का काम करता था। सोमवार शाम को अनूप अपने साथी बंटी और दीपेश के साथ नेशनल हाईवे स्थित पृथला गांव में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में डीजे चलाने के लिए गया था।
हिन्दुस्थान समाचार/ गुरुदत्त/संजीव