Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-प्रतिष्ठान व प्रशिक्षित व्यक्ति करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
फतेहपुर, 12 फरवरी (हि.स.)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रभारी प्रधानाचार्य ने सोमवार को बताया कि जिले में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अधीन संचालित शिशिक्षु प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत युवाओं को विभिन्न शासकीय, अर्धशासकीय, सहकारी, निगम एवं निजी उद्योगों व अधिष्ठानों के माध्यम से आधुनिक कौशल में प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए तैयार किया जाता है। उन उद्योग व अधिष्ठान जिनमें 29 से अधिक कार्मिक संविदा सहित कार्यरत हैं वहां इस योजना को लागू करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में 03 से 29 के बीच कार्मिक कार्य कर रहे हैं वो भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। जनपद में स्थित समस्त अधिष्ठान व उद्योग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के अन्तर्गत अधिष्ठान व उद्योग अपने यहां कुल कार्यरत कार्मिकों के अनुसार न्यूनतम 2.5 प्रतिशत से 15 प्रतिशत शिशिक्षुओं को योजित कर सकते हैं। उन्हें सात हजार रुपये मानदेय देना होगा। जिसमें पंद्रह सौ रुपये केन्द्र सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से शिशिक्षुओं के खाते में सीधे दिए जायेगा। अतिरिक्त मानदेय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिशिक्षु योजना के अन्तर्गत उद्योग व अधिष्ठान अपने उद्योगों में योजित प्रति शिशिक्षु के हिसाब से एक हजार रुपये प्रति माह की दर से प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह से केवल साढ़े हजार रुपये प्रति माह मानदेय पर दक्ष शिशिक्षु एक वर्ष के लिये उद्योग व अधिष्ठान को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि शिशिक्षु प्रशिक्षण योजना हेतु उद्योग, अधिष्ठान अन्य विभाग अप्रेन्टिसशिप पोर्टल https:/www. apprenticeships.gov.in/ पर अपने संस्थान का रजिस्ट्रेशन करके शिशिक्षु का पद सृजित कर शिशिक्षुओं को प्रशिक्षित कर सकते हैं। प्रशिक्षार्थी भी इस पोर्टल पर जाकर स्वयं के व्यवसाय के अनुरूप पोर्टल पर रजिस्टर्ड व्यवसाय में उद्योगों, अधिष्ठानों एवं अन्य शासकीय विभागों में शिशिक्षु प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। जनपद के सरकारी, सहकारी व निजी उद्योग प्रतिष्ठान संस्थाओं को किसी भी तरह से इस योजना को संचालित करने में किसी भी समस्या के लिये प्रधानाचार्य नोड़ल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर एवं अप्रैन्टिसशिप प्रभारी अमित मिश्र से सम्पर्क कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/मोहित