[ad_1]

नाहन, 12 फ़रवरी (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सिरमौर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ जिसमे लगभग 60 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता ,पद्मश्री व् भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर ने की। सात दिनों तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नाहन के ऐतिहासिक चौगान में किया गया।
अजय ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए बतायाकि खेलों में रोजगार की अनेक संभावनाए हैं लेकिन जरूरत है मेहनत व् लगन की। उन्होंने युवाओं का आवाहन कियाकि वो नशे से दूर रहे और लगन से पढ़ाई सहित खेलों में भाग लें।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र सुनील