Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 12 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस ने खेत से मोटर की तार चोरी करने वाले आरोपितों को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किया गया तांबे का तार भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली क्षेत्र के गांव दाबकी कलां निवासी विकास कुमार पुत्र स्व. ओमपाल ने 10 फरवरी को अज्ञात चोर द्वारा खेत में लगी मोटर से तांबे की तार चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी थी।
कोतवाली उपनिरीक्षक हरीश गैरोला के अथक प्रयासों से प्रकाश में आये अभियुक्त अजय को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भागमल से एक व्यक्ति विकास पुत्र भोलू राम को लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज