Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मन्दसौर, 11 फरवरी (हि.स.)। भाजपा ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई। मंदसौर जिले में भी भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में समस्त 18 संगठनात्मक मंडलो एंव बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान मंदसौर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ ने मुख्य वक्ता शिक्षाविद रमेशचंद्र चन्द्रे, किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर एंव भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सदस्य अनिल कियावत आदि के साथ उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश व संगठन के प्रति की गई सेवाओं को स्मरण कर पुण्यतिथि मनाई।
पुष्पांजलि के उपरांत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए शिक्षाविद रमेशचंद्र चंद्रे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि के आधार हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय , तत्कालीन कांग्रेस सरकार जिसके प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे वे नहीं चाहते थे कि अन्य कोई विचारशील राजनीतिक पार्टी भारत में उभरे किंतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में एकात्म मानववाद का संदेश लेकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई।
हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया/मुकेश