[ad_1]

राजगढ़, 11 फरवरी (हि.स.)। तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम सीका तुर्कीपुरा स्थित दुकान से इंडेन कंपनी के भरे हुए आठ गैस सिलेण्डर जब्त किए गए, जिनकी कीमत 32 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने रविवार को दुुकान संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम सीका तुर्कीपुरा स्थित दुकान से आठ इंडेन कंपनी के भरे हुए गैस सिलेण्डर जब्त किए, जिनकी कीमत 32 हजार रुपए है। पुलिस ने दुकान संचालक कपिल (26)पुत्र मोहनलाल माहेश्वरी के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक