Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जगदलपुर, 10 फरवरी(हि.स.)। जिले के थाना प्रभारी भानपुरी को आज शनिवार को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बस स्टैण्ड मुंजला में बस के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर गठित टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम मुंजला बस स्टैण्ड से अजहर कुरैशी पिता याशीन कुरैशी निवासी उत्तरप्रदेश के कब्जे से 17.155 कि.ग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल छाखिल किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे