Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जम्मू, 10 फ़रवरी (हि.स.)। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रामबन जेकेएनसी के जिला अध्यक्ष सज्जाद शाहीन की सास के निधन पर दुख व्यक्त किया, जिन्होंने संक्षिप्त बीमारी के बाद मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, छन्नी रामा, जम्मू में अंतिम सांस ली। अपने संदेशों में डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
शोक संदेश में महासचिव हाजी अली मोहम्मद सागर, डॉ. शेख मुस्तफा कमाल, अजय कुमार सढोत्रा अतिरिक्त महासचिव, रतन लाल गुप्ता प्रांतीय अध्यक्ष जम्मू प्रांत, शेख बशीर अहमद प्रांतीय सचिव, बाबू रामपॉल मध्य जोन अध्यक्ष और अन्य शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान