Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 09 फ़रवरी (हि.स.)। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने शुक्रवार को सिरमौर जिला के सराहां क्षेत्र के सादनाघाट पंचायत के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला और माध्यमिक पाठशाला चांडोग का औचक निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने स्कूल परिसर में पहुंचकर स्कूल में चल रहे पठन-पाठन कार्य की जानकारी हासिल की। उन्होंने स्कूल में चलाई जा रही ‘‘मिड डे मील योजना’’ की पाकशाला का निरीक्षण भी किया और भोजन की गुणवत्ता परखी।
सुमित खिमटा ने इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों से स्कूल में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें उचित शिक्षा मिले यह शिक्षकों की जिम्मेवारी है। उन्होंने विद्यालय में ‘‘मीड डे मील’’ के तहत बच्चों को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी स्कूल अध्यापकों को दिये।
आंगनवाड़ी का भी किया औचक निरिक्षण
उपायुक्त ने आंगवाड़ी केन्द्र नाली-चांडोग का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में पात्र माताओं और शिशुओं को प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और राशन इत्यादि वितरण के बारे में जानकारी हासिल की।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील