[ad_1]

नाहन, 9 फ़रवरी (हि.स.)। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अपने चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज नौहराधार स्थित विश्राम गृह परिसर में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने उपाध्यक्ष से मुलाकात की तथा क्षेत्र की सामूहिक व व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखी। विधानसभा उपाध्यक्ष ने इनमें से अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया तथा कुछ समस्याओं को सम्बंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिये सौंप दिया।
विनय कुमार ने कहा कि पद नाम के लिए नहीं मिलता बल्कि काम के लिए दिया जाता है और इससे पूर्व भी उन्होंने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेकों आवश्यक एवं महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और जो छूटे हुए कार्य हैं उन्हें भी भविष्य में पूरा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखी गई सभी मांगो को वह समय-समय पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के समक्ष गम्भीरता से उठाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील