[ad_1]

नैनीताल, 08 फ़रवरी (हि.स.)। कुमाऊं विवि ने गुरुवार को परीक्षा सत्र 2023 में पंजीकृत विद्यार्थियों की बीएफए पेंटिंग के दूसरे सेमेस्टर की व्यवसायिक परीक्षाओं के पंजीकृत परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा की ओर से बताया गया है कि परीक्षा परिणाम विवि की आधिकारिक वेबसाइट केयूएनटीएल डॉट नेट पर लॉग इन करके अथवा अपने परिसर या महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
कुमाऊं विवि ने किया परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन-
कुमाऊं विवि ने गुरुवार को स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर-एमएससी व एमकॉम के प्रथम सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा की ओर से बताया गया है कि एमएससी व एमकॉम के प्रथम सेमेस्टर की आगामी 14 फरवरी को प्रस्तावित मुख्य व बैक परीक्षा 15 फरवरी को और एमएससी के प्रथम सेमेस्टर की आगामी 16 फरवरी को प्रस्तावित मुख्य व बैक परीक्षा 17 फरवरी को होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज