Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 8 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल भाजपा के दो वरिष्ठ सांसदों सुकांत मजूमदार और दिलीप घोष को दिल्ली में चल रहे बजट अधिवेशन को छोड़कर कोलकाता लौटने को कहा गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जगन्नाथ सरकार, सुभाष सरकार, निशिथ प्रामाणिक और बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल भी आ रहे हैं।
प्रदेश भाजपा के एक नेता ने बताया कि गुरुवार शाम अचानक संगठन की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में सुकांत मजूमदार और पूर्व अध्यक्ष के रूप में दिलीप घोष को शामिल होने के लिए कहा गया है। वे दिल्ली से लौट रहे हैं। इसके अलावा सांगठनिक महासचिव अमिताभ चक्रवर्ती और संयुक्त महासचिव सतीश ढो़ढ बैठक में उपस्थित रहेंगे। उक्त नेता ने बताया है कि भाजपा की लोकसभा चुनाव समिति में 20 सदस्यों को रखा गया है। इसमें ये सारे लोग शामिल हैं। राज्य विधानसभा के बजट वाले दिन शाम को होने वाली भाजपा की इस बैठक का खास महत्व है। सूत्रों ने बताया है कि आगामी 16 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी अपनी पार्टी के सांसदों को लेकर बैठक करेंगे। इसके पहले भाजपा अपनी राजनीतिक रणनीति तय कर लेना चाहती है। बंगाल भाजपा के सूत्रों ने बताया है कि सुकांत मजूमदार और दिलीप घोष दिल्ली से अपराह्न के समय ही कोलकाता पहुंच जाएंगे। हालांकि दोनों शुक्रवार सुबह वापस दिल्ली पहुंच सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश