[ad_1]

ग्वालियर, 07 फरवरी (हि.स.)। मुरार थाना क्षेत्र में युवक ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या क्यों की फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आत्महत्या के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
लालटीपारा निवासी मानवीर (28 वर्ष) पुत्र भगवती लोधी मंगलवार को बाजार से आया और अपने कमरे में चला गया। परिजनों ने उससे खाने के लिए पूछा तो बाहर से खाकर आने की बोला। उसके बाद युवक सोने चला गया। जब सुबह काफी देर तक कमरे से मानवीर निकलकर बाहर नहीं आया तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे। कमरे में युवक का शव फांसी पर लटका देख परिजनों के कदम पीछे हट गए। मानवीर ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फांसी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव विच्छेदन गृह पहुंचाया। इस संबंध में मुरार थाना प्रभारी मदनमोहन मालवीय ने बताया कि युवक ने फांसी क्यों लगाई परिजनों ने कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश