Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुमला, 7 जनवरी (हि.स.)। भरनो के करंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत भंडार लोंडरा जोंगा गड़हा टांड़ में अफीम की अवैध खेती किए जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में स्थानीय युवक विजय मुंडा और लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के पुंदाग नवाटोली निवासी दिलीप मुंडा शामिल है।
इस संबंध में एसपी हरविंदर सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 5 फरवरी को पुलिस को यह सूचना मिली कि करंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भण्डार लोण्डरा में जोगा गड़हा के पास टांड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई है। ग्रामीणों से पता चला कि रामकिशोर मुण्डा एवं परमेश्वर मुण्डा की जमीन में विजय मुण्डा और दिलीप मुण्डा ने एक एकड़ जमीन में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई है। इसके बाद फसल को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में दण्डाधिकारी के लिखित आवेदन पर करंज थाना में कांड दर्ज किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरिओम/चंद्र प्रकाश