Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बेतिया, 05 फरवरी (हि.स)। जुड़वा नवजात शिशु को पिता द्वारा आशा कर्मी से मिलकर मार डालने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता काजल कुमारी ने थाना में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत स्थित रानी बाड़ी निवासी बुलेट पटेल की पत्नी काजल कुमारी ने थाना में आवेदन देकर अपने पति बुलेट पटेल समेत सतन पटेल जुगानती देवी मनोज पटेल रुना देवी आदि को आरोपित करते हुए कहा है कि दहेज में एक लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग करते हैं तथा मारपीट करते हुए प्रताड़ित करते रहते हैं।
पीड़िता का कहना है कि इसी दरमियान मैं गर्भवती हो गई। मेरे पति और उनके घर वाले बच्चा गिराने का दबाव मुझ पर बनाने लगे। जब मैंने मना किया तो मेरे पति ने आशा कर्मी शांति देवी से मिलकर मेरे जुड़वा बच्चे को नुकसान करा दिया।पीड़िता ने थाना अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अमानुल हक़ /चंदा