Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रोहतक, 5 फ़रवरी (हि.स.)। गांव मोखरा के समीप पिस्तौल के बल पर एक युवक से गाड़ी व नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव मालवी निवासी सुभाष ने बताया कि वह गाड़ी बुकिंग पर चलाता है। उसके गांव का यशविन्द्र व उसका साथ राकेश निवासी कमासेखड़ा ने गांव मोखरा के लिए गाड़ी बुकिंग की। सुभाष ने बताया कि जब वह गांव मोखरा के समीप पहुंचे तभी राकेश व यशविन्द्र ने गाड़ी रूकवा ली और कार से नीचे उतर गए। इसी दौरान यशविन्द्र ने जेब से पिस्तौल निकाली और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी से नीचे उतार दिया। दोनों युवक कार चालक से नकदी, मोबाइल फोन व गाड़ी छीनकर फरार हो गए। पीडित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में पीडित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव