Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 5 फ़रवरी (हि.स.)। तोरपा की नयी अंचल अधिकारी के रूप में पूजा बिन्हा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। नई अचंलाधिकारी को निवर्तमान सीओ सच्चिदानंद वर्मा ने पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद पूजा बिन्हा ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
निवर्तमान सीओ सच्चिदानंद वर्मा का स्थानांतरण रांची के बुढ़मू हुआ है। इधर नई अंचलाधिकारी का स्वागत बीडीओ कुमुद झा व निवर्तमान सीओ ने बुके देकर किया। मौके पर प्रखण्ड व अंचल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल