Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शिमला, 04 फरवरी (हि.स.)। अप्पर शिमला में शनिवार देर शाम रोहड़ू के पटसारी में एक कार चालक से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। साथ ही आरोपित 50 वर्षीय सरदीप ठाकुर निवासी समोली तहसील रोहड़ू को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी शिमला संजीव गांधी ने रविवार को बताया कि ऑल्टो कार संख्या (एचपी10ए-3138) हाटकोटी से रोहड़ू की तरफ जा रही थी। पटसारी में गश्त कर रही पुलिस ने निरीक्षण के लिए कार को रोका। तलाशी के दौरान चालक की जेब से चिट्टा बरामद किया। आरोपित के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ उज्ज्वल/चंद्र प्रकाश