Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 4 फरवरी (हि.स.)। जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम हुलखेड़ी में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने पति, सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर पिछले ढ़ाई साल से मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताड़ित कर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम हुलखेड़ी निवासी 22 वर्षीय संयोगिता सांसी ने रविवार को अपनी शिकायत में बताया कि पति हरसल पुत्र बृजेन्द्र सांसी, सास रामसखी और ससुर बृजेन्द्र पुत्र जोगी सांसी दहेज की मांग को लेकर पिछले ढ़ाई साल से मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं और विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश