Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 3 फरवरी (हि.स.)। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चन्द्रा को नया स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है। वर्तमान में वे इसे अतिरिक्त प्रभार के तौर पर संभाल रहे थे। उनके स्थान पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय जाजू को आईएंडबी मंत्रालय में सचिव बनाया गया है।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने उक्त बदलावों को मंजूरी प्रदान की है। उत्तराखंड से सेवानिवृत्त सुखबीर सिंह सिंधु को अनुबंध के आधार पर एक साल के लिए लोकपाल का सचिव बनाया गया है। आईबी के नए सचिव फिलहाल अपने मूल कैडर तेलंगाना में तैनात थे।
आशीश कुमार भूटानी सहकारिता मंत्रालय के नए सचिव होंगे। हरियाणा कैडर के अनिल मलिक को महिला एवं विकास मंत्रालय में लाया गया है और वे इस महीने सेवानिवृत्त हो रहे इंदेवर पांडे के स्थान पर नए सचिव बनेंगे।
इसके अलावा आठ और नियुक्तियों और तबादलों को मंजूरी प्रदान की गई है। राज कुमार गोयल सीमा प्रबंधन विभाग में सचिव होंगे। नितिन चंद्रा को कानूनी विभाग से भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / अनूप/प्रभात